guftagoo men ishqzaadon ko jataana ho gaya | गुफ़्तगू में इश्क़ज़ादों को जताना हो गया

  - Manohar Shimpi

गुफ़्तगू में इश्क़ज़ादों को जताना हो गया
सिर्फ़ बातें बोलकर उनको ज़माना हो गया

ध्यान आया वक़्त का वो ही तक़ाज़ा हम-नशीं
साथ देखें ख़्वाब में तो आशियाना हो गया

आज तक इश्क़-ए-हक़ीक़ी के लिए हैरान थे
कब बहाराँ महज़ आया कब रवाना हो गया

सिर्फ़ पलकों पर बिठाया है तुझे ऐ हम सेफ़र
दोस्ती का ख़ास रिश्ता है बताना हो गया

'इश्क़ कर देता हमें भी दफ़'अतन बिस्मिल यहाँ
बीज बोया 'इश्क़ का फिर गुल खिलाना हो गया

दूर मंज़िल है मगर दिल में कशिश भी है तेरी
मसअला रूह-ए-रवाँ को अब जताना हो गया

  - Manohar Shimpi

Aawargi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Manohar Shimpi

As you were reading Shayari by Manohar Shimpi

Similar Writers

our suggestion based on Manohar Shimpi

Similar Moods

As you were reading Aawargi Shayari Shayari