kehna tha baaton baaton men | कहना था बातों बातों में

  - Manohar Shimpi

कहना था बातों बातों में
घनी घनी उन बरसातों में

कहना सुनना तो था ही पर
कशिश कहाँ थी उन बातों में

अच्छे क्यूँ लगते तब जुगनू
तवील सी गुज़री रातों में

जब-जब मैं मुज़्तर पर बोला
अजीब लर्ज़िश थी बातों में

ख़ामोशी भी क्या होती है
सुनी सुनाई बारातों में

मदहोश होता क्यूँँ मिलने पर
लगे हसीं जब वो रातों में

जैसे समझे वैसे कहते
कहें 'मनोहर' जज़्बातों में

  - Manohar Shimpi

haseen Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Manohar Shimpi

As you were reading Shayari by Manohar Shimpi

Similar Writers

our suggestion based on Manohar Shimpi

Similar Moods

As you were reading haseen Shayari Shayari