chaand taare nihaarti hogii | चाँद तारे निहारती होगी

  - Manohar Shimpi

चाँद तारे निहारती होगी
फिर वो ख़ुद को सँवारती होगी

रात ने ओढ़ ली घनी चादर
अर्श से फिर निहारती होगी

कोई बच्चा अगर कभी रोए
माँ उसे ही पुकारती होगी

बारहा ही चिढ़ा रही थी वो
फिर वो बच्ची शरारती होगी

देखके वो मुझे मचलती है
ख़ुद को बेशक़ उभारती होगी

धूप जब भी लड़े शजर से ही
छाँव फिर जंग हारती होगी

जब दवा ही असर नहीं करती
माँ नज़र ही उतारती होगी

  - Manohar Shimpi

War Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Manohar Shimpi

As you were reading Shayari by Manohar Shimpi

Similar Writers

our suggestion based on Manohar Shimpi

Similar Moods

As you were reading War Shayari Shayari