raah koi galat chuni hogii | राह कोई ग़लत चुनी होगी

  - Manohar Shimpi

राह कोई ग़लत चुनी होगी
इसलिए ही कहा-सुनी होगी

जब तरक़्क़ी कभी हुई होगी
काम करके ही चौगुनी होगी

दुश्मनी दोस्ती तभी होगी
बात अच्छी न ही सुनी होगी

दिल-लगी में कमी हुई कोई
दास्ताँ ख़ूब अन-सुनी होगी

दोस्त मिलते गले मिले वैसे
बात अब तो गिनी-चुनी होगी

सर्द सी वो हवा ग़ज़ब ही थी
क़हर की बात ये सुनी होगी

तेज झोंका किसी हवा का हूँ
मेरी आवाज़ भी सुनी होगी

  - Manohar Shimpi

Raqeeb Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Manohar Shimpi

As you were reading Shayari by Manohar Shimpi

Similar Writers

our suggestion based on Manohar Shimpi

Similar Moods

As you were reading Raqeeb Shayari Shayari