sargiraani door karne ka bahaana bol de | सरगिरानी दूर करने का बहाना बोल दे

  - Manohar Shimpi

सरगिरानी दूर करने का बहाना बोल दे
मुस्कुरा के फिर तुझे कैसे मनाना बोल दे

दर्द के भी साथ सीखा मुस्कुरा के बोलना
कोई रोता है उसे फिर मुस्कुराना बोल दे


बे-क़रारी और ग़ुर्बत में सहारा चाहिए

मुफ़लिसों को या-ख़ुदा कैसे हँसाना बोल दे
हिज्र में भी हम-नशीं को मिलो दिल खोल के

ख़ास मिलने का बहाना है पुराना बोल दे
रंग भरना था अधूरा ही किसी तस्वीर में

हो गया पूरा अभी चेहरा दिखाना बोल दे
राज़ दिल से 'इश्क़ के ही अब 'मनोहर' खोल दे

इक अधूरा तेरा वा'दा है निभाना बोल दे

  - Manohar Shimpi

Relationship Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Manohar Shimpi

As you were reading Shayari by Manohar Shimpi

Similar Writers

our suggestion based on Manohar Shimpi

Similar Moods

As you were reading Relationship Shayari Shayari