veeraan yaaron ghar hua hai ab vahaañ | वीरान यारों घर हुआ है अब वहाँ

  - Manohar Shimpi

वीरान यारों घर हुआ है अब वहाँ
ख़ुशहाल था जर्जर हुआ है अब वहाँ

उजड़ा हुआ तन्हा लगे वो आशियाँ
था जो बड़ा दर-दर हुआ है अब वहाँ

शाख़ों पे जिनका था बसेरा ही कभी
वो घोंसला जर्जर हुआ है अब वहाँ

खेले सभी थे दोस्त बचपन में जहाँ
मैदान वो बंजर हुआ है अब वहाँ

झरना वहाँ बहता कभी था जो वो भी
छोटा कोई सरवर हुआ है अब वहाँ

रिश्ता मेरा गहरा फला-फूला वहाँ
इक दोस्त जो रहबर हुआ है अब वहाँ

सब वक़्त के हाथों "मनोहर" खो गया
वीरान ही मंज़र हुआ है अब वहाँ

  - Manohar Shimpi

Nazara Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Manohar Shimpi

As you were reading Shayari by Manohar Shimpi

Similar Writers

our suggestion based on Manohar Shimpi

Similar Moods

As you were reading Nazara Shayari Shayari