aa jaayen ham nazar jo koi dam bahut hai yaa | आ जाएँ हम नज़र जो कोई दम बहुत है याँ

  - Meer Taqi Meer

आ जाएँ हम नज़र जो कोई दम बहुत है याँ
मोहलत हमें बिसान-ए-शरर कम बहुत है याँ

यक लहज़ा सीना-कोबी से फ़ुर्सत हमें नहीं
यानी कि दिल के जाने का मातम बहुत है याँ

हासिल है क्या सिवाए तराई के दहर में
उठ आसमाँ तले से कि शबनम बहुत है याँ

माइल-ब-ग़ैर होना तुझ अबरू का ऐब है
थी ज़ोर ये कमाँ वले ख़म-चम बहुत है याँ

हम रह-रवान-ए-राह-ए-फ़ना देर रह चुके
वक़्फ़ा बिसान-ए-सुब्ह कोई दम बहुत है याँ

इस बुत-कदे में मअ'नी का किस से करें सवाल
आदम नहीं है सूरत-ए-आदम बहुत है याँ

आलम में लोग मिलने की गों अब नहीं रहे
हर-चंद ऐसा वैसा तो आलम बहुत है याँ

वैसा चमन से सादा निकलता नहीं कोई
रंगीनी एक और ख़म-ओ-चम बहुत है याँ

एजाज़-ए-ईसवी से नहीं बहस इश्क़ में
तेरी ही बात जान मुजस्सम बहुत है याँ

मेरे हलाक करने का ग़म है अबस तुम्हें
तुम शाद ज़िंदगानी करो ग़म बहुत है याँ

दिल मत लगा रुख़-ए-अरक़-आलूद यार से
आईने को उठा कि ज़मीं नम बहुत है याँ

शायद कि काम सुब्ह तक अपना खिंचे न 'मीर'
अहवाल आज शाम से दरहम बहुत है याँ

  - Meer Taqi Meer

Love Shayari

Our suggestion based on your choice

    फिर वही रोना मुहब्बत में गिला शिकवा जहाँ से
    रस्म है बस इसलिए भी तुम को साल-ए-नौ मुबारक
    Neeraj Neer
    17 Likes
    किसी ने प्यार जताया जता के छोड़ दिया
    हवा में मुझको उठाया उठा के छोड़ दिया

    किसे सिखा रहे हो इश्क़ तुम नए लड़के
    ये राग हमने मियाँ गा बजा के छोड़ दिया
    Read Full
    Vishnu virat
    40 Likes
    इश्क़ क़ैस फरहाद रोमियो जैसे ही कर सकते हैं
    हम तो ठहरे दस से छह तक ऑफ़िस जाने वाले लोग
    Vashu Pandey
    29 Likes
    अवल्ली इश्क़ के एहसास भी तारी रक्खे
    और इस बीच नए काम भी जारी रक्खे

    मैंने दिल रख लिया है ये भी कोई कम तो नहीं
    दूसरा ढूँढ़ लो जो बात तुम्हारी रक्खे
    Read Full
    Ashu Mishra
    37 Likes
    हमारे बाद तेरे इश्क़ में नए लड़के
    बदन तो चूमेंगे ज़ुल्फ़ें नहीं सँवारेंगे
    Vikram Gaur Vairagi
    333 Likes
    जँचने लगा है दर्द मुझे आपका दिया
    बर्बाद करने वाले ने ही आसरा दिया

    कल पहली बार लड़ने की हिम्मत नहीं हुई
    मुझको किसी के प्यार ने बुजदिल बना दिया
    Read Full
    Kushal Dauneria
    60 Likes
    इश्क़ का था खेल केवल दौड़ का
    बन के बल्लेबाज़ शामिल हो गया
    Divy Kamaldhwaj
    34 Likes
    बहुत आसान है कहना, बुरा क्या है भला क्या है
    करोगे इश्क तब मालूम होगा, मस'अला क्या है
    Bhaskar Shukla
    45 Likes
    किसे है वक़्त मोहब्बत में दर-ब-दर भटके
    मैं उसके शहर गया था किसी ज़रूरत से
    Riyaz Tariq
    32 Likes
    अदावत मुहब्बत रफ़ाक़त नहीं है
    हमे तुमसे कोई शिकायत नहीं है

    दिलों को लगाने लगे हो जहांँ तुम
    वहाँ तो किसी को मुहब्बत नहीं है
    Read Full
    Tiwari Jitendra

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

    हम आप ही को अपना मक़्सूद जानते हैं
    अपने सिवाए किस को मौजूद जानते हैं

    इज्ज़-ओ-नियाज़ अपना अपनी तरफ़ है सारा
    इस मुश्त-ए-ख़ाक को हम मस्जूद जानते हैं

    सूरत-पज़ीर हम बिन हरगिज़ नहीं वे माने
    अहल-ए-नज़र हमीं को मा'बूद जानते हैं

    इश्क़ उन की अक़्ल को है जो मा-सिवा हमारे
    नाचीज़ जानते हैं ना-बूद जानते हैं

    अपनी ही सैर करने हम जल्वा-गर हुए थे
    इस रम्ज़ को व-लेकिन मादूद जानते हैं

    यारब कसे है नाक़ा हर ग़ुंचा इस चमन का
    राह-ए-वफ़ा को हम तो मसदूद जानते हैं

    ये ज़ुल्म-ए-बे-निहायत दुश्वार-तर कि ख़ूबाँ
    बद-वज़इयों को अपनी महमूद जानते हैं

    क्या जाने दाब सोहबत अज़ ख़्वेश रफ़्तगाँ का
    मज्लिस में शैख़-साहिब कुछ कूद जानते हैं

    मर कर भी हाथ आवे तो 'मीर' मुफ़्त है वो
    जी के ज़ियान को भी हम सूद जानते हैं
    Read Full
    Meer Taqi Meer
    निकले है चश्मा जो कोई जोश-ए-ज़नाँ पानी का
    याद वो है वो कसो चश्म की गिर्यानी का

    लुत्फ़ अगर ये है बुताँ संदल पेशानी का
    हुस्न क्या सुब्ह के फिर चेहरा-ए-नूरानी का

    कुफ़्र कुछ चाहिए इस्लाम की रौनक़ के लिए
    हुस्न ज़ुन्नार है तस्बीह-ए-सुलैमानी का

    दरहमी हाल की है सारे मिरे दीवाँ में
    सैर कर तू भी ये मजमूआ' परेशानी का

    जान घबराती है अंदोह से तन में क्या क्या
    तंग अहवाल है उस यूसुफ़-ए-ज़िंदानी का

    खेल लड़कों का समझते थे मोहब्बत के तईं
    है बड़ा हैफ़ हमें अपनी भी नादानी का

    वो भी जाने कि लहू रो के लिखा है मक्तूब
    हम ने सर नामा किया काग़ज़ अफ़्शानी का

    उस का मुँह देख रहा हूँ सो वही देखूँ हूँ
    नक़्श का सा है समाँ मेरी भी हैरानी का

    बुत-परस्ती को तो इस्लाम नहीं कहते हैं
    मो'तक़िद कौन है 'मीर' ऐसी मुसलमानी का
    Read Full
    Meer Taqi Meer
    ना किसी से पास मेरे यार का आना गया
    बस गया मैं जान से अब उस से ये जाना गया

    कुछ न देखा फिर ब-जुज़ यक शोला-ए-पुर-पेच-ओ-ताब
    शम्अ' तक तो हम ने देखा था कि परवाना गया

    एक ही चश्मक थी फ़ुर्सत सोहबत-ए-अहबाब की
    दीदा-ए-तर साथ ले मज्लिस से पैमाना गया

    गुल खिले सद रंग तो क्या बे-परी से ए नसीम
    मुद्दतें गुज़रीं कि वो गुलज़ार का जाना गया

    दूर तुझ से 'मीर' ने ऐसा तअब खींचा कि शोख़
    कल जो मैं देखा उसे मुतलक़ न पहचाना गया
    Read Full
    Meer Taqi Meer
    हस्ती अपनी हबाब की सी है
    ये नुमाइश सराब की सी है

    नाज़ुकी उस के लब की क्या कहिए
    पंखुड़ी इक गुलाब की सी है

    चश्म-ए-दिल खोल इस भी आलम पर
    याँ की औक़ात ख़्वाब की सी है

    बार बार उस के दर पे जाता हूँ
    हालत अब इज़्तिराब की सी है

    नुक़्ता-ए-ख़ाल से तिरा अबरू
    बैत इक इंतिख़ाब की सी है

    मैं जो बोला कहा कि ये आवाज़
    उसी ख़ाना-ख़राब की सी है

    आतिश-ए-ग़म में दिल भुना शायद
    देर से बू कबाब की सी है

    देखिए अब्र की तरह अब के
    मेरी चश्म-ए-पुर-आब की सी है

    'मीर' उन नीम-बाज़ आँखों में
    सारी मस्ती शराब की सी
    Read Full
    Meer Taqi Meer
    क्या बुलबुल असीर है बे-बाल-ओ-पर कि हम
    गुल कब रखे है टुकड़े जिगर इस क़दर कि हम

    ख़ुर्शीद सुब्ह निकले है इस नूर से कि तो
    शबनम गिरह में रखती है ये चश्म-ए-तर कि हम

    जीते हैं तो दिखा देंगे दावा-ए-अंदलीब
    गुल बिन ख़िज़ाँ में अब के वो रहती है मर कि हम

    ये तेग़ है ये तश्त है ये हम हैं कुश्तनी
    खेले है कौन ऐसी तरह जान पर कि हम

    तलवारें तुम लगाते हो हम हैंगे दम-ब-ख़ुद
    दुनिया में ये करे है कोई दरगुज़र कि हम

    इस जुस्तुजू में और ख़राबी तो क्या कहें
    इतनी नहीं हुई है सबा दर-ब-दर कि हम

    जब जा फँसा कहीं तो हमें याँ हुई ख़बर
    रखता है कौन दिल तिरी इतनी ख़बर कि हम

    जीते हैं और रोते हैं लख़्त-ए-जिगर है 'मीर'
    करते सुना है यूँ कोई क़ीमा जिगर कि हम
    Read Full
    Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Love Shayari Shayari