har jazr-o-mad se dast-o-baghl uthte hain kharosh | हर जज़्र-ओ-मदस दस्त-ओ-बग़ल उठते हैं ख़रोश

  - Meer Taqi Meer

हर जज़्र-ओ-मदस दस्त-ओ-बग़ल उठते हैं ख़रोश
किस का है राज़ बहर में यारब कि ये हैं जोश

अबरू-ए-कज है मौज कोई चश्म है हबाब
मोती किसी की बात है सीपी किसी का गोश

उन मुग़्बचों के कूचे ही से मैं क्या सलाम
क्या मुझ को तौफ़-ए-काबास में रिंद-ए-दर्द-नोश

हैरत से होवे परतव-ए-मह नूर आईना
तू चाँदनी में निकले अगर हो सफ़ेद-पोश

कल हम ने सैर-ए-बाग़ में दिल हाथ से दिया
इक सादा गुल-फ़रोश का आ कर सबद ब-दोश

जाता रहा निगाह से जूँ मौसम-ए-बहार
आज उस बग़ैर दाग़-ए-जिगर हैं सियाह-पोश

शब इस दिल-गिरफ़्ता को वा कर ब-ज़ोर-ए-मय
बैठे थे शीरा-ख़ाने में हम कितने हर्ज़ा-कोश

आई सदा कि याद करो दूर रफ़्ता को
इबरत भी है ज़रूर टक ऐ जम्अ' तेज़ होश

जमशेद जिस ने वज़्अ किया जाम क्या हुआ
वे नसीहतें कहाँ गईं कीधर वे नाव-नोश

जुज़ लाला उस के जाम से पाते नहीं निशाँ
है कोकनार उस की जगह अब सुबू ब-दोश

झू
में है बेद जा-ए-जवानान मय-गुसार
बाला-ए-ख़म है ख़िश्त सर पैर मय-फ़रोश

'मीर' इस ग़ज़ल को ख़ूब कहा था ज़मीर ने
पर ऐ ज़बाँ-दराज़ बहुत हो चुकी ख़मोश

  - Meer Taqi Meer

Promise Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Promise Shayari Shayari