joshish-e-ashk se hooñ aath pahar paani men | जोशिश-ए-अश्क से हूँ आठ पहर पानी में

  - Meer Taqi Meer

जोशिश-ए-अश्क से हूँ आठ पहर पानी में
गरचे होते हैं बहुत ख़ौफ़-ओ-ख़तर पानी में

ज़ब्त-ए-गिर्या ने जलाया है दरूना सारा
दिल अचम्भा है कि है सोख़्ता-तर पानी में

आब-ए-शमशीर-ए-क़यामत है बुरिंदा उस की
ये गवाराई नहीं पाते हैं हर पानी में

तब-ए-दरिया जो हो आशुफ़्ता तो फिर तूफ़ाँ है
आह बालों को परागंदा न कर पानी में

ग़र्क़ आब-ए-अश्क से हूँ लेक उड़ा जाता हूँ
जूँ समक गो कि मिरे डूबे हैं पर पानी में

मर्दुम-ए-दीदा-ए-तर मर्दुम-ए-आबी हैं मगर
रहते हैं रोज़ ओ शब ओ शाम-ओ-सहर पानी में

हैअत आँखों की नहीं वो रही रोते रोते
अब तो गिर्दाब से आते हैं नज़र पानी में

गिर्या-ए-शब से बहुत आँख डरे है मेरी
पाँव रुकते ही नहीं बार-ए-दिगर पानी में

फ़र्त-ए-गिर्या से हुआ 'मीर' तबाह अपना जहाज़
तख़्ता पारे गए क्या जानूँ किधर पानी में

  - Meer Taqi Meer

Chehra Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Chehra Shayari Shayari