aage hamaare ahd se vehshat ko ja na thii | आगे हमारे अहदस वहशत को जा न थी

  - Meer Taqi Meer

आगे हमारे अहदस वहशत को जा न थी
दीवानगी कसो की भी ज़ंजीर-ए-पा न थी

बेगाना सा लगे है चमन अब ख़िज़ाँ में हाए
ऐसी गई बहार मगर आश्ना न थी

कब था ये शोर-ए-नौहा तिरा 'इश्क़ जब न था
दिल था हमारा आगे तू मातम-सरा न थी

वो और कोई होगी सहर जब हुई क़ुबूल
शर्मिंदा-ए-असर तो हमारी दुआ न थी

आगे भी तेरे 'इश्क़ से खींचे थे दर्द-ओ-रंज
लेकिन हमारी जान पर ऐसी बला न थी

देखे दयार-ए-हुस्न के में कारवाँ बहुत
लेकिन कसो के पास मता-ए-वफ़ा न थी

आई परी सी पर्दा-ए-मीना से जाम तक
आँखों में तेरी दुख़्तर-ए-रज़ क्या हया न थी

इस वक़्त से क्या है मुझे तो चराग़-ए-वक़्फ़
मख़्लूक़ जब जहाँ में नसीम-ओ-सबा न थी

पज़मुर्दा इस क़दर हैं कि है शुबह हम को 'मीर'
तन में हमारे जान कभू थी भी या न थी

  - Meer Taqi Meer

Dil Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Dil Shayari Shayari