tere 'ishq men aage sauda hua tha | तेरे 'इश्क़ में आगे सौदा हुआ था

  - Meer Taqi Meer

तेरे 'इश्क़ में आगे सौदा हुआ था
पर इतना भी ज़ालिम न रुसवा हुआ था

ख़िज़ाँ इल्तेफ़ात उस प करती बजा थी
ये ग़ुचा चमन में अभी वा हुआ था

कहाँ था तू इस तौर आने से मेरे
गली में तेरी कल तमाशा हुआ था

गई होती सर आबलूँ के हुई ख़ैर
बड़ा क़ज़िया ख़ारों से बरपा हुआ था

गिरेबाँ से तब हाथ उठाया था मैंने
मेरी ओर दामान-ए-सहरा हुआ था

ज़ोहे तालेअ ऐ मीर उन ने ये पूछा
कहाँ था तू अब तक तुझे क्या हुआ था

  - Meer Taqi Meer

Nature Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Nature Shayari Shayari