shabnam b-gul-e-lala na khaali z-ada hai | शबनम ब-गुल-ए-लाला न ख़ाली ज़-अदा है

  - Mirza Ghalib

शबनम ब-गुल-ए-लाला न ख़ाली ज़-अदा है
दाग़-ए-दिल-ए-बेदर्द नज़र-गाह-ए-हया है

दिल ख़ूँ-शुदा-ए-कशमकश-ए-हसरत-ए-दीदार
आईना ब-दस्त-ए-बुत-ए-बद-मस्त हिना है

शोले से न होती हवस-ए-शोला ने जो की
जी किस क़दर अफ़्सुर्दगी-ए-दिल पे जला है

तिमसाल में तेरी है वो शोख़ी कि ब-सद-ज़ौक़
आईना ब-अंदाज़-ए-गुल आग़ोश-कुशा है

क़ुमरी कफ़-ए-ख़ाकीस्तर ओ बुलबुल क़फ़स-ए-रंग
ऐ नाला निशान-ए-जिगर-ए-सोख़्ता क्या है

ख़ू ने तिरी अफ़्सुर्दा किया वहशत-ए-दिल को
माशूक़ी ओ बे-हौसलगी तरफ़ा बला है

मजबूरी ओ दावा-ए-गिरफ़्तारी-ए-उल्फ़त
दस्त-ए-तह-ए-संग-आमदा पैमान-ए-वफ़ा है

मालूम हुआ हाल-ए-शहीदान-ए-गुज़श्ता
तेग़-ए-सितम आईना-ए-तस्वीर-नुमा है

ऐ परतव-ए-ख़ुर्शीद-ए-जहाँ-ताब इधर भी
साए की तरह हम पे अजब वक़्त पड़ा है

ना-कर्दा गुनाहों की भी हसरत की मिले दाद
या रब अगर इन कर्दा गुनाहों की सज़ा है

बेगानगी-ए-ख़ल्क़ से बे-दिल न हो 'ग़ालिब'
कोई नहीं तेरा तो मिरी जान ख़ुदा है

  - Mirza Ghalib

Justaju Shayari

Our suggestion based on your choice

    नहीं हर चंद किसी गुम-शुदा जन्नत की तलाश
    इक न इक ख़ुल्द-ए-तरब-नाक का अरमाँ है ज़रूर

    बज़्म-ए-दोशंबा की हसरत तो नहीं है मुझ को
    मेरी नज़रों में कोई और शबिस्ताँ है ज़रूर
    Read Full
    Asrar Ul Haq Majaz
    19 Likes
    उसकी हसरत है जिसे दिल से मिटा भी न सकूँ
    ढूँडने उसको चला हूँ जिसे पा भी न सकूँ
    Ameer Minai
    36 Likes
    आज फिर दिल में तिरे दीद की हसरत जागी
    काश फिर काम कोई तुझ से ज़रूरी निकले
    Nilofar Noor
    37 Likes
    नहीं निगाह में मंज़िल तो जुस्तुजू ही सही
    नहीं विसाल मयस्सर तो आरज़ू ही सही
    Faiz Ahmad Faiz
    47 Likes
    ये आँसू ढूँडता है तेरा दामन
    मुसाफ़िर अपनी मंज़िल जानता है
    Asad Bhopali
    23 Likes
    खँगालने हैं मुझे अपने सब से अच्छे शे'र
    जो तुझ को रंग दे ऐसा गुलाल ढूँढना है
    Amulya Mishra
    46 Likes
    ऐ जज़्बा-ए-दिल गर मैं चाहूँ हर चीज़ मुक़ाबिल आ जाए
    मंज़िल के लिए दो गाम चलूँ और सामने मंज़िल आ जाए
    Behzad Lakhnavi
    20 Likes
    बाद तेरे नहीं कोई हमें मंज़िल की तलब
    हमने सोचा है कि हम राह भटक जाएँगे
    Prince
    तेरी तस्वीर अगर बनाते हम
    तेरे बारे में क्या बताते हम

    ढूँढना है उसे अंधेरे में
    और दिया भी नही बनाते हम
    Read Full
    Tajdeed Qaiser
    51 Likes
    चले चलिए कि चलना ही दलील-ए-कामरानी है
    जो थक कर बैठ जाते हैं वो मंज़िल पा नहीं सकते
    Hafeez Banarasi
    20 Likes

More by Mirza Ghalib

As you were reading Shayari by Mirza Ghalib

    इब्न-ए-मरियम हुआ करे कोई
    मेरे दुख की दवा करे कोई

    शरअ' ओ आईन पर मदार सही
    ऐसे क़ातिल का क्या करे कोई

    चाल जैसे कड़ी कमान का तीर
    दिल में ऐसे के जा करे कोई

    बात पर वाँ ज़बान कटती है
    वो कहें और सुना करे कोई

    बक रहा हूँ जुनूँ में क्या क्या कुछ
    कुछ न समझे ख़ुदा करे कोई

    न सुनो गर बुरा कहे कोई
    न कहो गर बुरा करे कोई

    रोक लो गर ग़लत चले कोई
    बख़्श दो गर ख़ता करे कोई

    कौन है जो नहीं है हाजत-मंद
    किस की हाजत रवा करे कोई

    क्या किया ख़िज़्र ने सिकंदर से
    अब किसे रहनुमा करे कोई

    जब तवक़्क़ो ही उठ गई 'ग़ालिब'
    क्यूँ किसी का गिला करे कोई
    Read Full
    Mirza Ghalib
    चश्म-ए-ख़ूबाँ ख़ामुशी में भी नवा-पर्दाज़ है
    सुर्मा तो कहवे कि दूद-ए-शो'ला-ए-आवाज़ है

    पैकर-ए-उश्शाक़ साज़-ए-ताला-ए-ना-साज़ है
    नाला गोया गर्दिश-ए-सैय्यारा की आवाज़ है

    दस्त-गाह-ए-दीदा-ए-खूँ-बार-ए-मजनूँ देखना
    यक-बयाबाँ जल्वा-ए-गुल फ़र्श-ए-पा-अंदाज़ है

    चश्म-ए-ख़ूबाँ मै-फ़रोश-ए-नश्शा-ज़ार-ए-नाज़ है
    सुर्मा गोया मौज-ए-दूद-ए-शोला-ए-आवाज़ है

    है सरीर-ए-ख़ामा रेज़िश-हा-ए-इस्तिक़्बाल-ए-नाज़
    नामा ख़ुद पैग़ाम को बाल-ओ-पर-ए-परवाज़ है

    सर-नाविश्त-ए-इज़्तिराब-अंजामी-ए-उल्फ़त न पूछ
    नाल-ए-ख़ामा ख़ार-ख़ार-ए-ख़ातिर-ए-आगाज़ है

    शोख़ी-ए-इज़्हार ग़ैर-अज़-वहशत-ए-मजनूँ नहीं
    लैला-ए-मानी 'असद' महमिल-नशीन-ए-राज़ है

    नग़्मा है कानों में उस के नाला-ए-मुर्ग़-ए-असीर
    रिश्ता-ए-पा याँ नवा-सामान-ए-बंद-ए-साज़ है

    शर्म है तर्ज़-ए-तलाश-ए-इंतिख़ाब-ए-यक-निगाह
    इज़्तिराब-ए-चश्म बरपा दोख़्ता-ग़म्माज़ है
    Read Full
    Mirza Ghalib
    अर्ज़-ए-नाज़-ए-शोख़ी-ए-दंदाँ बराए-ख़ंदा है
    दावा-ए-जमियत-ए-अहबाब जा-ए-ख़ंदा है

    है अदम में ग़ुंचा महव-ए-इबरत-ए-अंजाम-ए-गुल
    यक-जहाँ ज़ानू तअम्मुल दर-क़फ़ा-ए-ख़ंदा है

    कुल्फ़त-ए-अफ़्सुर्दगी को ऐश-ए-बेताबी हराम
    वर्ना दंदाँ दर दिल अफ़्शुर्दन बिना-ए-ख़ंदा है

    शोरिश-ए-बातिन के हैं अहबाब मुंकिर वर्ना याँ
    दिल मुहीत-ए-गिर्या ओ लब आशना-ए-ख़ंदा है

    ख़ुद-फ़रोशी-हा-ए-हस्ती बस-कि जा-ए-ख़ंदा है
    हर शिकस्त-ए-क़ीमत-ए-दिल में सदा-ए-ख़ंदा है

    नक़्श-ए-इबरत दर नज़र या नक़्द-ए-इशरत दर बिसात
    दो-जहाँ वुसअत ब-क़द्र-ए-यक-फ़ज़ा-ए-ख़ंदा है

    जा-ए-इस्तिहज़ा है इशरत-कोशी-ए-हस्ती 'असद'
    सुब्ह ओ शबनम फ़ुर्सत-ए-नश्व-ओ-नुमा-ए-ख़ंदा है
    Read Full
    Mirza Ghalib
    है वस्ल हिज्र आलम-ए-तमकीन-ओ-ज़ब्त में
    माशूक़-ए-शोख़ ओ आशिक़-ए-दीवाना चाहिए

    उस लब से मिल ही जाएगा बोसा कभी तो हाँ
    शौक़-ए-फ़ुज़ूल ओ जुरअत-ए-रिंदाना चाहिए

    आशिक़ नाक़ाब-ए-जल्वा-ए-जानाना चाहिए
    फ़ानूस-ए-शम्अ' को पर-ए-परवाना चाहिए
    Read Full
    Mirza Ghalib
    न गुल-ए-नग़्मा हूँ न पर्दा-ए-साज़
    मैं हूँ अपनी शिकस्त की आवाज़

    तू और आराइश-ए-ख़म-ए-काकुल
    मैं और अंदेशा-हा-ए-दूर-दराज़

    लाफ़-ए-तमकीं फ़रेब-ए-सादा-दिली
    हम हैं और राज़-हा-ए-सीना-गुदाज़

    हूँ गिरफ़्तार-ए-उल्फ़त-ए-सय्याद
    वर्ना बाक़ी है ताक़त-ए-परवाज़

    वो भी दिन हो कि उस सितमगर से
    नाज़ खींचूँ बजाए हसरत-ए-नाज़

    नहीं दिल में मिरे वो क़तरा-ए-ख़ूँ
    जिस से मिज़्गाँ हुई न हो गुल-बाज़

    ऐ तिरा ग़म्ज़ा यक-क़लम-अंगेज़
    ऐ तिरा ज़ुल्म सर-ब-सर अंदाज़

    तू हुआ जल्वा-गर मुबारक हो
    रेज़िश-ए-सज्दा-ए-जबीन-ए-नियाज़

    मुझ को पूछा तो कुछ ग़ज़ब न हुआ
    मैं ग़रीब और तू ग़रीब-नवाज़

    'असद'-उल्लाह ख़ाँ तमाम हुआ
    ऐ दरेग़ा वो रिंद-ए-शाहिद-बाज़
    Read Full
    Mirza Ghalib

Similar Writers

our suggestion based on Mirza Ghalib

Similar Moods

As you were reading Justaju Shayari Shayari