abhii to aur bhi din baarishon ke aane the | अभी तो और भी दिन बारिशों के आने थे

  - Mohammad Alvi

अभी तो और भी दिन बारिशों के आने थे
करिश्में सारे उसे आज ही दिखाने थे

हिक़ारतें ही मिलीं हम को ज़ंग-आलूदा
दिलों में यूँँ तो कई क़िस्म के ख़ज़ाने थे

ये दश्त तेल का प्यासा न था ख़ुदा-वंदा
यहाँ तो चार छे दरिया हमें बहाने थे

किसी से कोई तअ'ल्लुक़ रहा न हो जैसे
कुछ इस तरह से गुज़रते हुए ज़माने थे

परिंदे दूर फ़ज़ाओं में खो गए 'अल्वी'
उजाड़ उजाड़ दरख़्तों पे आशियाने थे

किसी से कोई तअ'ल्लुक़ रहा न हो जैसे
कुछ इस तरह से गुज़रते हुए ज़माने थे

परिंदे दूर फ़ज़ाओं में खो गए 'अल्वी'
उजाड़ उजाड़ दरख़्तों पे आशियाने थे

  - Mohammad Alvi

Kashmir Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Mohammad Alvi

As you were reading Shayari by Mohammad Alvi

Similar Writers

our suggestion based on Mohammad Alvi

Similar Moods

As you were reading Kashmir Shayari Shayari