aa gaya hai waqt-e-rukhsat alvida | आ गया है वक़्त-ए-रुख़्सत अलविदा

  - Manmauji

आ गया है वक़्त-ए-रुख़्सत अलविदा
दीजिए हमको इजाज़त अलविदा

बाँध के बैठा हूँ मैं रख़्त-ए-सफ़र
चंद यादें और वहशत अलविदा

अब मेरा जाना करो आसान तुम
तोड़ दो जंजीर-ए-निस्बत अलविदा

दर्द का कुल्ज़ुम रही है ज़िंदगी
मौत ले आई है राहत अलविदा

  - Manmauji

Dard Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Manmauji

As you were reading Shayari by Manmauji

Similar Writers

our suggestion based on Manmauji

Similar Moods

As you were reading Dard Shayari Shayari