किस को रौशन बना रहे हो तुम
इतना जो बुझते जा रहे हो तुम
फूल किस ने क़बूल करने हैं
जब तलक मुस्कुरा रहे हो तुम
लोग पागल बनाए जा चुके हैं
अब नया क्या बना रहे हो तुम
गाँव की झाड़ियाँ बता रहीं हैं
शहर में गुल खिला रहे हो तुम
और किस ने तुम्हें नहीं देखा
और किस के ख़ुदा रहे हो तुम
— Muzdum Khan















