यूँँ बसर ज़िन्दगी हो नहीं सकती है

उम्र भर शा'इरी हो नहीं सकती है

हूँ मैं बेटा बड़ा दुख मिरे है कईं
इस लिए ख़ुद-कुशी हो नहीं सकती है

और तुम प्यार थे इस लिए कह रहा
दरमियाँ दोस्ती हो नहीं सकती है

दो इजाज़त कि अब चीखना है मुझे
हिज्र में ख़ामुशी हो नहीं सकती है

हैफ़ देनी पड़ेगी ख़बर माँ को फिर
शहर से वापसी हो नहीं सकती है

'नीर' पे दोस्त वहशत है बस 'मीर' की
उस से अब नौकरी हो नहीं सकती है

— Neeraj Neer

More by Neeraj Neer

Other ghazal from the same pen

See all from Neeraj Neer →

Khudkushi Shayari

Shers of khudkushi.

All Khudkushi Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling