फिर गोया हुई शाम परिंदों की ज़बानी

आओ सुनें मिट्टी से ही मिट्टी की कहानी

वाक़िफ़ नहीं अब कोई समुंदर की ज़बाँ से
सदियों की मसाफ़त को सुनाता तो है पानी

उतरे कोई महताब कि कश्ती हो तह-ए-आब
दरिया में बदलती नहीं दरिया की रवानी

कहता है कोई कुछ तो समझता है कोई कुछ
लफ़्ज़ों से जुदा हो गए लफ़्ज़ों के मआ'नी

इस बार तो दोनों थे नई राहों के राही
कुछ दूर ही हमराह चलें यादें पुरानी

— Nida Fazli

More by Nida Fazli

Other ghazal from the same pen

See all from Nida Fazli →

I Miss You Shayari

Shers of i miss you.

All I Miss You Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling