meri aadat hai muskuraane ki | मेरी आदत है मुस्कुराने की

  - Nityanand Vajpayee

मेरी आदत है मुस्कुराने की
ये महारत है ग़म छुपाने की

एक मुद्दत से राह हूँ तकता
आज रुत है बहार आने की

जब तरन्नुम नहीं है साँसों में
क्या पड़ी फिर यूँँ गुनगुनाने की

एक पत्थर की बाँसुरी है ग़ज़ल
सिर्फ़ शाइर के है बजाने की

इतनी नफ़रत में है घिरी दुनिया
यह मुहब्बत है बस दिखाने की

'नित्य' वो गश में आ गई होगी
ख़बरें सुनकर न मेरे आने की

  - Nityanand Vajpayee

Dard Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Nityanand Vajpayee

As you were reading Shayari by Nityanand Vajpayee

Similar Writers

our suggestion based on Nityanand Vajpayee

Similar Moods

As you were reading Dard Shayari Shayari