tu jo bekar men din raat rulaata hai mujhe | तू जो बेकार में दिन रात रुलाता है मुझे

  - Nityanand Vajpayee

तू जो बेकार में दिन रात रुलाता है मुझे
बेवफ़ा ख़ुद है मगर हाए बताता है मुझे

कौल था तेरा कि ता'उम्र मुझे चाहेगा
छोड़ के बीच में बेबात ही जाता है मुझे

मैंने छोड़ा था ज़माने को तेरी ख़ातिर पर
तू ज़माने के लिए ऐसे दुखाता है मुझे

मैं तुझे मोम की मूरत ही समझता था मगर
तू तो पत्थर की तरह बनके डराता है मुझे

रूह से प्यार मुझे ज़िस्म की चाहत तुझको
और तू प्यार में तोहमत भी लगाता है मुझे

ज़िन्दगी 'नित्य' हमारी भी गुजर जाएगी
नाख़ुदा तू है तो क्यूँ आँख दिखाता है मुझे

  - Nityanand Vajpayee

Zindagi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Nityanand Vajpayee

As you were reading Shayari by Nityanand Vajpayee

Similar Writers

our suggestion based on Nityanand Vajpayee

Similar Moods

As you were reading Zindagi Shayari Shayari