lo baadal ke peechhe chhupa ja raha hai | लो बादल के पीछे छुपा जा रहा है

  - Nityanand Vajpayee

लो बादल के पीछे छुपा जा रहा है
ये चंदा भी क्या मुझ सेे शरमा रहा है

सितारों की महफ़िल में बैठा अकेला
यूँँ नूर-ए नज़र सबपे बरसा रहा है

सजी हैं सभी घाटियाँ कोहसारें
मुजस्सम हुआ हुस्न तरसा रहा है

खिले ब्रह्म कँवलों के बाग़ान जैसे
उन अंगों से नूर-ए-सफ़ा आ रहा है

नहीं कोई 'उपमन्यु' उसका है सानी
उसे देखकर 'इश्क़ ग़श खा रहा है

  - Nityanand Vajpayee

Ulfat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Nityanand Vajpayee

As you were reading Shayari by Nityanand Vajpayee

Similar Writers

our suggestion based on Nityanand Vajpayee

Similar Moods

As you were reading Ulfat Shayari Shayari