जो बाहरस हमें लगता हरा है

वो भीतर पूरा ही विष से भरा है

न जाने क्यूँ चराग़ों को गुमाँ है
हवाएँ उन को देती आसरा है

चला है वो ज़माना बस में करने
मगर लगता है वो ख़ुद से डरा है

गला अपना बचा के रखना यारों
लगा बन्दर के हाथों उस्तरा है

लड़ाई जाने कब उन की रुकेगी
जहाँ सनकी के आगे मसख़रा है

— Nitin Upadhye

More by Nitin Upadhye

Other ghazal from the same pen

See all from Nitin Upadhye →

Jahar Shayari

Shers of jahar.

All Jahar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling