पाँव बे-ध्यानी में ऐसा पड़ गया
सब के किरदारों तलक कीचड़ गया
क्या हुआ जो ओक भर ली झील से
क्या हुआ जो एक पत्ता झड़ गया
दिल में आप आए तो निकले कितने लोग
चि
यूँँटियों के बिल में पानी पड़ गया
किस ने चूमी है मिरी मुफ़्लिस जबीं
कौन इतने महँगे मोती जड़ गया
वो अगर ज़िद्दी है तो होती रहे
मैं भी 'पारस' उड़ गया तो उड़ गया
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Paras Mazari
our suggestion based on Paras Mazari
As you were reading Aadmi Shayari Shayari