हमीं ने थी सजाई चाक इश्क़ और ख़्वाब की

हमीं पे आज लग गई है तोहमत अज़ाब की

वो जीत कर भी इश्क़ में चला गया रुका नहीं
मैं हार कर हूँ कर रही नुमाइशें ख़िताब की

यहाँ तुम्हारे जश्न को बना रही बुलंद है
कई घरों को खा गई है बोतलें शराब की

जवाब चाहती थी जो वही फ़क़त मिला नहीं
गुलों में ख़त्म हो चुकी है पत्तियाँ गुलाब की

— Parul Singh "Noor"

More by Parul Singh "Noor"

Other ghazal from the same pen

See all from Parul Singh "Noor" →

Nasha Shayari Collection

Shers of nasha shayari collection.

All Nasha Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling