अज़िय्यत में ये शब गुज़ारे न होते

अगर हम मुहब्बत में हारे न होते

वहाँ चाँद भी यार तन्हा ही होता
अगर आसमाँ  में  सितारे  न  होते

मुझे बे-वफ़ा ही कहा जाता गर हम
बदन से वसन जब उतारे न होते

कहीं दूर जा कर भटकता मैं रहता
मधुरता से तुम गर पुकारे न होते

नहीं शौक़ रहता, तुम्हें ग़ज़लें पढ़ना
तो फिर हम कभी भी तुम्हारे न होते

— Piyush Nishchal

More by Piyush Nishchal

Other ghazal from the same pen

See all from Piyush Nishchal →

Breakup Shayari Collection

Shers of breakup shayari collection.

All Breakup Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling