mujhe mat batao kidhar ja rahe ho | मुझे मत बताओ किधर जा रहे हो

  - Praveen Bhardwaj

मुझे मत बताओ किधर जा रहे हो
मिलो एक दफ़ा तुम अगर जा रहे हो

परेशाँ हैं वो जो तुम्हें चाहते हैं
किसे चाहने में बिखर जा रहे हो

नहीं जानते हो या रिश्ता नहीं है
मिरे सामने से गुज़र जा रहे हो

किसी को मिले हम सेफ़र की तरह क्या
तिरे साथ है वो जिधर जा रहे हो

ये आब ओ हवा ये नदी और ये पेड़
हो सबकी ज़रूरत मगर जा रहे हो

कहाँ आते हैं जो चले जाते हैं वो
कहो आ रहे हैं अगर जा रहे हो

  - Praveen Bhardwaj

Shajar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Praveen Bhardwaj

As you were reading Shayari by Praveen Bhardwaj

Similar Writers

our suggestion based on Praveen Bhardwaj

Similar Moods

As you were reading Shajar Shayari Shayari