चेहरों की धूप आँखों की गहराई ले गया

आईना सारे शहर की बीनाई ले गया

डूबे हुए जहाज़ पे क्या तब्सिरा करें
ये हादिसा तो सोच की गहराई ले गया

हालाँकि बे-ज़बान था लेकिन अजीब था
जो शख़्स मुझ से छीन के गोयाई ले गया

मैं आज अपने घर से निकलने न पाऊँगा
बस इक क़मीस थी जो मिरा भाई ले गया

'ग़ालिब' तुम्हारे वास्ते अब कुछ नहीं रहा
गलियों के सारे संग तो सौदाई ले गया

— Rahat Indori

More by Rahat Indori

Other ghazal from the same pen

See all from Rahat Indori →

Garmi Shayari

Shers of garmi.

All Garmi Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling