naye safar ka jo elaan bhi nahin hota | नए सफ़र का जो एलान भी नहीं होता

  - Rahat Indori

नए सफ़र का जो एलान भी नहीं होता
तो ज़िंदा रहने का अरमान भी नहीं होता

तमाम फूल वही लोग तोड़ लेते हैं
वो जिन के कमरों में गुल-दान भी नहीं होता

ख़मोशी ओढ़ के सोई हैं मस्जिदें सारी
किसी की मौत का एलान भी नहीं होता

वबा ने काश हमें भी बुला लिया होता
तो हम पे मौत का एहसान भी नहीं होता

  - Rahat Indori

Basant Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Rahat Indori

As you were reading Shayari by Rahat Indori

Similar Writers

our suggestion based on Rahat Indori

Similar Moods

As you were reading Basant Shayari Shayari