अश्क रुख़सार तक नहीं पहुँचे

दामन-ए-यार तक नहीं पहुँचे

तुझ को कहते हैं बे-वफ़ा वो जो
तेरे मेआ'र तक नहीं पहुँचे

घोंसले से गिरे ज़मीं पर जो
अब तलक डार तक नहीं पहुँचे

पंखुड़ी छू के लौट आए सब
कोई भी ख़ार तक नहीं पहुँचे

— Sagar Kaushik

More by Sagar Kaushik

Other ghazal from the same pen

See all from Sagar Kaushik →

Bewafa Shayari

Shers of bewafa.

All Bewafa Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling