देखा है ज़िंदगी को कुछ इतना क़रीब से

चेहरे तमाम लगने लगे हैं अजीब से

कहने को दिल की बात जिन्हें ढूँडते थे हम
महफ़िल में आ गए हैं वो अपने नसीब से

नीलाम हो रहा था किसी नाज़नीं का प्यार
क़ीमत नहीं चुकाई गई इक ग़रीब से

तेरी वफ़ा की लाश पे ला मैं ही डाल दूँ
रेशम का ये कफ़न जो मिला है रक़ीब से

— Sahir Ludhianvi

More by Sahir Ludhianvi

Other ghazal from the same pen

See all from Sahir Ludhianvi →

Kismat Shayari

Shers of kismat.

All Kismat Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling