सज़ा का हाल सुनाएँ जज़ा की बात करें

ख़ुदा मिला हो जिन्हें वो ख़ुदा की बात करें

उन्हें पता भी चले और वो ख़फ़ा भी न हों
इस एहतियात से क्या मुद्दआ' की बात करें

हमारे अहद की तहज़ीब में क़बा ही नहीं
अगर क़बा हो तो बंद-ए-क़बा की बात करें

हर एक दौर का मज़हब नया ख़ुदा लाया
करें तो हम भी मगर किस ख़ुदा की बात करें

वफ़ा-शिआर कई हैं कोई हसीं भी तो हो
चलो फिर आज उसी बे-वफ़ा की बात करें

— Sahir Ludhianvi

More by Sahir Ludhianvi

Other ghazal from the same pen

See all from Sahir Ludhianvi →

Religion Shayari Collection

Shers of religion shayari collection.

All Religion Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling