jiski chaahat pe dil deewana hai | जिसकी चाहत पे दिल दिवाना है

  - SALIM RAZA REWA

जिसकी चाहत पे दिल दिवाना है
उसके क़दमों तले ज़माना है

मेरी ख़्वाहिश है जिसको पाने की
उसके होंटों पे सिर्फ़ ना ना है

इक दफ़ा ख़्वाब में ही आ जाओ
मेरी तक़दीर को जलाना है

दिल ये कहता है तुम चले आओ
आज मौसम बड़ा सुहाना है

सिर्फ़ ग़म ही नहीं है दामन में
चंद ख़ुशियों का भी ख़ज़ाना है

प्यार उल्फ़त वफ़ा मोहब्बत सब
ये तो जीने का इक बहाना है

सच नहीं होती ख़्वाब की बातें
ख़्वाब होता मगर सुहाना है

  - SALIM RAZA REWA

Baaten Shayari

Our suggestion based on your choice

More by SALIM RAZA REWA

As you were reading Shayari by SALIM RAZA REWA

Similar Writers

our suggestion based on SALIM RAZA REWA

Similar Moods

As you were reading Baaten Shayari Shayari