वतन की बात करनी हो तो मेरे पास आ जाओ
अमन की बात करनी हो तो मेरे पास आ जाओ
बहारों से नज़ारों से सितारों से नहीं मतलब
नयन की बात करनी हो तो मेरे पास आ जाओ
मुझे तो फूल कलियाँ और शबनम मन को भाते हैं
चमन की बात करनी हो तो मेरे पास आ जाओ
न तो शिकवा शिकायत रूठने की बात मत करना
मिलन की बात करनी हो तो मेरे पास आ जाओ
बिना समझे न ढूँढो ऐब मेरी शायरी में तुम
सुख़न की बात करनी हो तो मेरे पास आ जाओ
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by SALIM RAZA REWA
our suggestion based on SALIM RAZA REWA
As you were reading Phool Shayari Shayari