आज की महफ़िल में देखो बात ऐसी हो गई
राँची वालो आपकी बेटी सयानी हो गई
हो गई हूँ मैं भी जोगन प्रेम में यूँँ आपके
कृष्ण की बंसी में ज्यूँँ मीरा दिवानी हो गई
मेरी इक तस्वीर देखी तुमने पल भर प्यार से
और वो तस्वीर उस पल और प्यारी हो गई
आइने के सामने तू ख़ुद से करना ये सवाल
जिसके ख़ातिर मुझको छोड़ा क्या वो तेरी हो गई
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Sanskriti Shree
our suggestion based on Sanskriti Shree
As you were reading DP Shayari Shayari