ये न हो दिल में बाल कर लेना
नींद आए तो काल कर लेना
उस को कुछ देर ग़र जवाब न दूँ
पागलों जैसा हाल कर लेना
बीते मौसम में इश्क़ मुश्किल था
कोई नइँ अब के साल कर लेना
तुम ने मुझ को जो ले लिया मुझ से
तुम ही अब देखभाल कर लेना
फिर न तुम रात रात रोते हुए
नीली आँखों को लाल कर लेना
उस की बातों को शा'इरी कहके
तुम ने कैसा कमाल कर लेना
ख़ुद से ख़ुद ही जवाब भी देना
ख़ुद से ख़ुद ही सवाल कर लेना
— Sarul















