आँखों में बिन आँसू लाए रो पाएगा बोल
वो जो तेरे पास नहीं है खो पाएगा बोल
मैं तेरा सारे का सारा भी हो जाऊँगा
तू मेरा सारे का सारा हो पाएगा बोल
दिन जो जैसे-तैसे काट लिया होगा तू ने
रात ढले इक ही बिस्तर पर सो पाएगा बोल
धीरे-धीरे कर के ये बढ़ता ही जाएगा
मेरी यादों का ये बोझा ढो पाएगा बोल
— Sarvjeet Singh















