जिधर भी देखिए इक रास्ता बना हुआ है
सफ़र हमारे लिए मसअला बना हुआ है
मैं सर-ब-सज्दा सकूँ में नहीं सफ़र में हूँ
जबीं पे दाग़ नहीं आबला बना हुआ है
मैं क्या करूँँ मिरा गोशा-नशीन होना भी
पड़ोसियों के लिए वाक़िआ बना हुआ है
मगर मैं 'इश्क़ में परहेज़ से बंधा हुआ हूँ
तिरा वजूद तो ख़ुश-ज़ाएक़ा बना हुआ है
बुरीदा शाख़ें हैं या शम्'अ-हा-ए-गुल-शुदा हैं
ख़मीदा पेड़ है या मक़बरा बना हुआ है
मिरे गुनह दर-ओ-दीवार से झलक रहे हैं
मकान मेरे लिए आईना बना हुआ है
शुऊरी कोशिशें मंज़र बिगाड़ देती हैं
वही भला है जो बे-साख़्ता बना हुआ है
किसी दुआ के लिए हाथ उठे हुए 'शाहिद'
किसी दिए के लिए ताक़चा बना हुआ है
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Shahid Zaki
our suggestion based on Shahid Zaki
As you were reading Nazara Shayari Shayari