mohabbat ko dil se utaara nahin hai | मोहब्बत को दिल से उतारा नहीं है

  - Shivang Tiwari

मोहब्बत को दिल से उतारा नहीं है
कमी है मगर कुछ ख़सारा नहीं है

हाँ मझधार के बीच फँस हम गए हैं
कि पतवार है पर किनारा नहीं है

अकेला चमकता रहा चाँद ऊपर
कि क्यूँ पास इक भी सितारा नहीं है

जो देखा था हमने हाँ उसकी नज़र में
जहाँ में कहीं वो नज़ारा नहीं है

कि कुर्बां किया जिसपे सब कुछ ही हमने
वही शख़्स क्यूँ अब हमारा नहीं है

  - Shivang Tiwari

Alone Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shivang Tiwari

As you were reading Shayari by Shivang Tiwari

Similar Writers

our suggestion based on Shivang Tiwari

Similar Moods

As you were reading Alone Shayari Shayari