tumhein 'ishq shaayad ye pehla hua hai | तुम्हें 'इश्क़ शायद ये पहला हुआ है

  - Shivang Tiwari

तुम्हें 'इश्क़ शायद ये पहला हुआ है
हमारा मगर दूसरी मर्तबा है

कहाँ रूठना है कहाँ तक मनाना
हमें मत सिखाओ हमें सब पता है

है कू-ए-बुताँ में मकाँ एक ख़ाली
किराए पे लेने को दिल चाहता है

मेरा दिल हुआ जा रहा उसके महकूम
उसी की धिनक-धिन पे बस नाचता है

जराहत के क़ाबिल है कमबख़्त दिल ये
हमेशा मुसीबत में ही डालता है

दिलों पे हुकूमत न कर पाए तो तुम
सिकंदर अगर हो भी जाओ तो क्या है

  - Shivang Tiwari

Love Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shivang Tiwari

As you were reading Shayari by Shivang Tiwari

Similar Writers

our suggestion based on Shivang Tiwari

Similar Moods

As you were reading Love Shayari Shayari