ab bahut door aa chuka hooñ main | अब बहुत दूर आ चुका हूँ मैं

  - Shivang Tiwari

अब बहुत दूर आ चुका हूँ मैं
तुझको दिल से भुला चुका हूँ मैं

मत मुझे ढूढ़ अपने अंदर तू
तेरे दिल से तो जा चुका हूँ मैं

अब किसी से नहीं मुहब्बत है
उसको दिल से मिटा चुका हूँ मैं

ग़र ख़ताएँ बहुत हुईं मुझ सेे
तो सज़ाएँ भी पा चुका हूँ मैं

तू परेशाँ न हो ज़रा सा भी
सब लिखे ख़त जला चुका हूँ मैं

तेरी तस्वीर आज गंगा में
साथ अपने बहा चुका हूँ मैं

  - Shivang Tiwari

Rahbar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shivang Tiwari

As you were reading Shayari by Shivang Tiwari

Similar Writers

our suggestion based on Shivang Tiwari

Similar Moods

As you were reading Rahbar Shayari Shayari