is tarah yaad aapki aa.e | इस तरह याद आपकी आए

  - Sohil Barelvi

इस तरह याद आपकी आए
जैसे दीपक से रौशनी आए

कुछ ज़ियादा न सीख पाए हम
हम को तो सिर्फ़ दोस्ती आए

बे-वफ़ाई की कर चुकी हद अब
मौत की शक्ल पर हँसी आए

काम अपना चला लिया तू ने
ख़ूब तुझ को भी दिल्लगी आए

ख़ुद को संजीदगी से ले लेना
प्यार में जिस घड़ी कमी आए

जिस को कहते हैं ख़ूबसूरत है
उस जहाँ से भी हम दुखी आए

यूँँ उदासी ने हक़ जमाया है
जब जी चाहे इधर चली आए

  - Sohil Barelvi

Promise Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sohil Barelvi

As you were reading Shayari by Sohil Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on Sohil Barelvi

Similar Moods

As you were reading Promise Shayari Shayari