roz unchi udaan bharta hooñ | रोज़ ऊँची उड़ान भरता हूँ

  - Sohil Barelvi

रोज़ ऊँची उड़ान भरता हूँ
मैं परिंदों से बात करता हूँ

ख़्वाब बीनाई छीन लेते हैं
नींद आने से रोज़ डरता हूँ

देखता रहता है जहाँ मुझ को
तेरी आँखों से जब संवरता हूँ

तेरे कहने पे हँस दिया वर्ना
अपने मन की तो रोज़ करता हूँ

एक मक़तल है मुझ को ये दुनिया
रोज़ जीते हुए मैं मरता हूँ

  - Sohil Barelvi

Parinda Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sohil Barelvi

As you were reading Shayari by Sohil Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on Sohil Barelvi

Similar Moods

As you were reading Parinda Shayari Shayari