sab se itnaa na main juda hota | सब से इतना न मैं जुदा होता

  - Sohil Barelvi

सब से इतना न मैं जुदा होता
काश थोड़ा पढ़ा लिखा होता

मेरी वहशत ही उस को ले डूबी
मैं न होता तो ना-ख़ुदा होता

'इश्क़ में कुछ न कुछ किया सब ने
कुछ न होता तो कुछ जुदा होता

मैं न होता मगर मेरे हमदम
कोई मुझ सा तो आपका होता

रात के ढाई बज चुके सोहिल
कोई लम्हा तो रात सा होता

मैं जहाँ ख़ुश हूँ जिस तरह ख़ुश हूँ
कोई होता तो मर गया होता

कौन सोहिल ख़ुदा ख़ुदा चिल्लाए
वो जो होता तो जा-ब-जा होता

  - Sohil Barelvi

Andhera Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sohil Barelvi

As you were reading Shayari by Sohil Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on Sohil Barelvi

Similar Moods

As you were reading Andhera Shayari Shayari