वो बच्चा था

अभी तो उस ने ठीक से बोलना भी न सीखा था
अभी वो फ़क़त कुछ एक चेहरों को
पहचान पाया था

वो चेहरे जो चार-सू उस के इर्द-गिर्द घूमते रहते थे
वो चेहरे जो उस को देख कर मुस्कुराते थे
वो चेहरे जिन्हें देख कर उस ने मुस्कुराना सीखा था

उसे तो अभी ये भी मालूम नहीं था की ज़मीनो-आ
समाँ क्या है
और मौला न जाने तुझे क्या जल्दी पड़ी थी तू ने उसे
ज़मीं से जुदा कर दिया फ़लक पर बुला कर
अब बुला ही लिया तो वहाँ उस का ख़याल रखना
मुझे बहुत फ़िक्र हो रही है उस की

— Sohil Barelvi

More by Sohil Barelvi

Other nazm from the same pen

See all from Sohil Barelvi →

Aasman Shayari

Shers of aasman.

All Aasman Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling