vo laut aayi hai office se hijr khatm hua | वो लौट आई है ऑफ़िस से हिज्र ख़त्म हुआ

  - Swapnil Tiwari

वो लौट आई है ऑफ़िस से हिज्र ख़त्म हुआ
हमारे गाल पे इक किस से हिज्र ख़त्म हुआ

फिर एक आग लगी जिस में वस्ल की थी चमक
ख़याल-ए-यार की माचिस से हिज्र ख़त्म हुआ

था बज़्म-ए-दुनिया में मुश्किल हमारा मिलना सो
निकल के आ गए मज्लिस से हिज्र ख़त्म हुआ

भली शराब है ये वस्ल नाम है उस का
बस एक जाम पिया जिस से हिज्र ख़त्म हुआ

तुम्हारे हिज्र में सौ वस्ल से गुज़र कर भी
ये सोचता हूँ कहाँ किस से हिज्र ख़त्म हुआ

  - Swapnil Tiwari

Aanch Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Swapnil Tiwari

As you were reading Shayari by Swapnil Tiwari

Similar Writers

our suggestion based on Swapnil Tiwari

Similar Moods

As you were reading Aanch Shayari Shayari