teraa chehra tere hont aur palken dekhen | तेरा चेहरा तेरे होंठ और पलकें देखें

  - Tehzeeb Hafi

तेरा चेहरा तेरे होंठ और पलकें देखें
दिल पे आँखें रक्खे तेरी साँसें देखें

मेरे मालिक आप तो ऐसा कर सकते हैं
साथ चले हम और दुनिया की आँखें देखें

साल होने को आया है वो कब लौटेगा
आओ खेत की सैर को निकले कुंजें देखें

हम तेरे होंठों को लरजिश कब भूलें हैं
पानी में पत्थर फेंकें और लहरें देखें

  - Tehzeeb Hafi

Duniya Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Tehzeeb Hafi

As you were reading Shayari by Tehzeeb Hafi

Similar Writers

our suggestion based on Tehzeeb Hafi

Similar Moods

As you were reading Duniya Shayari Shayari