ha | हमें सब भूल जाना चाहिए था

  - ABhishek Parashar

हमें सब भूल जाना चाहिए था
दुबारा दिल लगाना चाहिए था

दुखा था दोस्त जैसे दिल हमारा
हमें उस का दुखाना चाहिए था

कि उस के साथ करके बे-वफ़ाई
हमें फिर मुस्कुराना चाहिए था

मगर अब याद आता है हमें वो
हमें जो भूल जाना चाहिए था

कि क्या ये जान कर वो बेवफ़ा थी
हमें रिश्ता निभाना चाहिए था

चली जाती हमें फ़िर छोड़ कर वो
उसे तो बस बहाना चाहिए था

ग़ज़ल जो बे-वफ़ाई पर लिखा था
हमें उसको सुनाना चाहिए था

  - ABhishek Parashar

Bewafai Shayari

Our suggestion based on your choice

More by ABhishek Parashar

As you were reading Shayari by ABhishek Parashar

Similar Writers

our suggestion based on ABhishek Parashar

Similar Moods

As you were reading Bewafai Shayari Shayari