vahii manzil vahii rastaa hamaara | वही मंज़िल वही रस्ता हमारा

  - ABhishek Parashar

वही मंज़िल वही रस्ता हमारा
कि कुछ भी तो नहीं बदला हमारा

मोहब्बत देख ली हम ने तुम्हारी
कि तुम भी देख लो मरना हमारा

तुम्हारे साथ जब ये हाल है फ़िर
बिछड़ कर जान क्या होगा हमारा

हमारे पास जब से तुम नहीं हो
कहीं भी दिल नहीं लगता हमारा

हक़ीक़त में नहीं पर ख़्वाब में क्यूँँ
नहीं मुमकिन रहा मिलना हमारा

उसे जो मिल गया है मुफ़्त में वो
कहूँ सच तो कभी वो था हमारा

  - ABhishek Parashar

Visaal Shayari

Our suggestion based on your choice

More by ABhishek Parashar

As you were reading Shayari by ABhishek Parashar

Similar Writers

our suggestion based on ABhishek Parashar

Similar Moods

As you were reading Visaal Shayari Shayari