hai chahre adaaon ka shrungaar aankhen | है चहरे अदाओं का श्रृंगार आँखें

  - Haider Khan

है चहरे अदाओं का श्रृंगार आँखें
हया से झुके तो हैं इज़हार आँखें

लबों से कही बात का क्या असर है
दिलों से दिलों की हैं गुफ़्तार आँखें

किसी और की हैं तो मय-ख़्वार होंगी
तिरी हैं अगर तो हैं ख़ुम्मार आँखें

शहर छोड़ कर के तू जब से गया है
तेरी राह तकती हैं बेदार आँखें

तू मुझ में समाया है कुछ इस तरह से
तुझे मुझ में ढूंढ़े हैं दो-चार आँखें

  - Haider Khan

Raasta Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Haider Khan

As you were reading Shayari by Haider Khan

Similar Writers

our suggestion based on Haider Khan

Similar Moods

As you were reading Raasta Shayari Shayari