आज ख़ुदस ही तुम सवाल करो
जीव हो जीव का ख़याल करो
सब को मिलता नहीं यक़ीनन सब
जितना है उस में कुछ कमाल करो
कोई फिसला सके नहीं तुम को
ज़िंदगी की भी ऐसी चाल करो
नाम टिकता है, काम टिकता है
जो करो काम बे मिसाल करो
हम ने तोयेश ये भी देखा है
ज़िंदगी का जो चाहो हाल करो
— Toyesh prakash















