उदासी ने मुझे जकड़ा हुआ था
किसी का साथ यूँ छूटा हुआ था
रहेंगे साथ जब तक मन मिलेगा
हमारे बीच ये सौदा हुआ था
तुम्हारा दोस्त हूँ मैं सब से अच्छा
मुझे भी यार ये धोखा हुआ था
हमारे बीच रिश्ता क्यूँ नहीं है
हमारा आज ही झगड़ा हुआ था
हमारी दोस्ती है उम्र भर की
बताओ किस ने ये बोला हुआ था
— Vikas Sahaj















